ब्रेकिंग
स्व सहायता समूह में निवेश का झांसा देकर महिलाओं से लोन निकलवाकर रकम हड़पने वाली महिला गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की पहल, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को मिले 35 स्टॉपर पुरई में अवैध मवेशी परिवहन पर उतई पुलिस की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार और 2 अपचारी बालक अभिरक्षा में ‘DNA टेस्ट से ऐतराज क्यों?’ सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से पूछा, पितृत्व विवाद में अहम टिप्पणी पोलैंड के राजदूत ने पहलगाम का किया जिक्र, आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई को बताया जायज समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी... साइबर ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई रक्षाबंधन से पहले अगस्त का वेतन देने की मांग, दुर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन केदार कश्यप का कोरबा दौरा आज, पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर विकास कार्यों पर करेंगे मंथन भारत-श्रीलंका मैच के बीच गंभीर से मिले गैरी कर्स्टन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई मुलाकात की वजह
छत्तीसगढ़

कैंसर अस्पताल का होगा जी+6 तक विस्तार, मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएँ

रायपुर | मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ नई ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर हैं। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित कैंसर अस्पताल की जी प्लस टू (ग्राउंड फ्लोर प्लस दो मंजिल) बिल्डिंग का विस्तार होकर जी प्लस सिक्स (ग्राउंड फ्लोर प्लस छः मंजिल) में उन्नयन होने जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने बताया कि इन परियोजना के लिए लगभग 39.36 करोड़ रूपए की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को जल्द गति दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार यह बिल्डिंग सिर्फ किसी भवन या निर्माण कार्य का विस्तार नहीं बल्कि प्रदेश की जनता के लिए उम्मीद की नई किरण है।

कैंसर अस्पताल के जी प्लस सिक्स के विस्तार के साथ राज्य की जनता को भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि यह कदम छत्तीसगढ़ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में अग्रसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button