ब्रेकिंग
सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन
छत्तीसगढ़

ग्राम कामकावड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से सनसनी,60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव मिलने से इलाके में दहशत.

साजा: साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कामकावड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मातम का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम कामकावड़ा में करीब 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। दोनों के शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही परपोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस टीम द्वारा मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं

फिलहाल बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों तथा संभावित आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button