ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
जांजगीर चंपा

स्कूल में ताला लगाकर और मोबाइल बंद कर बच्चों को पिकनिक ले गए शिक्षक, पांच को नोटिस

जांजगीर। जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक के मिडिल स्कूल चंडीपारा के प्रधान पाठिका समेत पांच शिक्षकों ने अनुशासनहीनता की हदें पार कर दी। शिक्षकों ने स्कूल में ताला जड़ बगैर उच्च अधिकारियों को सूचित किया और अनुमति लिए बच्चों को लेकर पिकनिक चले गए।

इस दौरान शिक्षकों ने अपने मोबाइल भी बंद कर दिए। जिसके चलते अभिभावकों का संपर्क बच्चों का हाल-चाल जानने के लिए नहीं हो पाया। स्कूल की पढ़ाई भी इस दौरान ठप्प रही। पिकनिक जाने के चलते शिक्षक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में भी शामिल नहीं हुए। प्रधान पाठिका समेत पांच शिक्षकों को नोटिस जारी का जवाब मांगा गया है|

गौरतलब है कि इन दिनों अर्धवार्षिक परीक्षा का दौर चल रहा है। वहीं शिक्षक ही शिक्षा की अलख जगाने के बजाए मौज मस्ती करने के लिए पिकनिक मनाने के लिए निकल रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिक्षकों की हरकत पामगढ़ ब्लॉक में सामने आई। जिसमें चंडीपारा मिडिल स्कूल के छात्रों को लेकर यहां के शिक्षक पिकनिक मनाने निकल गए। बड़ी बात यह है कि 13 दिसंबर को ही ब्लाक मुख्यालय पामगढ़ में अपार आईडी को लेकर बीईओ कार्यालय में अहम बैठक थी।

जिसमें चंडीपारा के शिक्षक नदारद थे। जबकि इस बैठक में प्रधान पाठिका को शामिल होना जरूरी था। प्रधान पाठक के नहीं पहुंचने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जब संपर्क करने की कोशिश की तब स्कूल के सारे शिक्षकों के नंबर बंद मिले। इसकी जानकारी पामगढ़ एसडीएम वहीदुर रहमान शाह को दी गई। उनके निर्देश पर पामगढ़ के बीईओ ने प्रधान पाठक समेत सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।

बीते दिनों ऐसे ही पिकनिक मनाने गए शिक्षकों व छात्रों का दल दुर्घटना का शिकार हो गया था। तब यह बातें सामने आई थी कि बिना डीईओ के परमिशन के किसी भी स्कूल के शिक्षकों को छात्रों को साथ लेकर पिकनिक पर जाना प्रतिबंधित है।

तब से पूरे राज्य में यह आदेश प्रसारित किया गया था कि बिना डीईओ के आदेश के किसी को पिकनिक नहीं जाना है। वहीं डीईओ के उक्त आदेश को शिक्षकों ने दरकिनार कर दिया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षक किस कदर बेपरवाह हैं।

पामगढ़ बीईओ मोहन कौशिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बगैर डीईओ और बीईओ की अनुमति के और जानकारी के पिकनिक नहीं जाया जा सकता। किसी भी स्थिति– परिस्थिति में बगैर अवकाश के दिन स्कूल बंद नहीं किया जा सकता। मामला संज्ञान में आने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञान में लाया गया है और प्रधान पाठक समेत सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।

चंडीपारा पामगढ़ के मिडिल स्कूल में मीना पाटले प्रधान पाठक हैं वहीं शिक्षकों में शोभनाथ भारद्वाज, चंद्रप्रभा साहू, उषा बंजारे, खुशबू चतुर्वेदी है। सभी ने बच्चों को पिकनिक मनाने ले जाने के दौरान अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पामगढ़ एसडीएम वहीदुर रहमान शाह के संज्ञान में जब यह मामला आया तब उनके निर्देश पर बीईओ ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button