ब्रेकिंग
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री का तीखा तेवर, शिक्षकों के आंदोलन से लेकर यूट्यूब पत्रकारों क... धमतरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 373 पौवा शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार गरीबों के घर के पैसे में गड़बड़ी का आरोप, पीएम आवास हितग्राहियों ने मांगी जांच अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्...
छत्तीसगढ़

भिलाई के होटल में युवक की मौत से उठे कई सवाल, चार साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ बिताई थी रात; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

भिलाई। शहर के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर, अटल निवासी शादाब (19) के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था। कुछ समय बाद होटल के कमरे में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

दूसरी ओर, शादाब के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। परिवार का आरोप है कि जिस स्थिति में शव मिला, उससे आत्महत्या की बात पर विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शादाब और उसकी गर्लफ्रेंड मंगलवार शाम होटल पहुंचे थे और दोनों ने एक कमरा लिया था। कमरे के अंदर क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस युवती और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज, होटल रजिस्टर और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजन मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button