ब्रेकिंग
सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट एवं धारदार हथियार लहराकर धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, घटना... शिव महापुराण कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन, CM साय ने नागरिकों से जुड़...
छत्तीसगढ़

सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे

दुर्ग, 25 अगस्त 2026 सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर बम कांवरिया संघ ढीमरपारा, दुर्ग के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य जल कांवर यात्रा एवं शिवनाथ नदी में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में कांवरिए और शिवभक्त शामिल हुए। ‘बोल बम’ और ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कांवर यात्रा की शुरुआत शिवनाथ नदी के महमरा घाट से हुई। यहां से शिवभक्त जल कांवर में पवित्र जल लेकर गंजपारा, शक्ति चौरा, शनिचरी बाजार, ढीमरपारा, चंडी चौक, सरस्वती नगर, नया पारा और बघेरा होते हुए कोटनी स्थित अर्धनारीश्वर शिव धाम पहुंचे। यहां कांवरियों ने भगवान शिव (अर्धनारीश्वर) का जलाभिषेक किया।

जगह-जगह हुआ कांवरियों का स्वागत

भव्य कांवर यात्रा का विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। कांवरियों के लिए जगह-जगह शरबत और फलों की व्यवस्था की गई। पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ फूलों की वर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया गया।

यात्रा में भगवान शिव की चलित झांकी, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक वेशभूषा में शामिल कांवरियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

शिवनाथ नदी में हुई गंगा महाआरती

जल कांवर यात्रा के अवसर पर शिवनाथ नदी में गंगा महाआरती का आयोजन भी किया गया। इसमें कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत हेमचंद यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं दुर्ग प्रत्याशी मनीष सोनवानी, भाजपा युवा मोर्चा के श्रीराम फूटान, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गौरव उमेर और युवा कांग्रेस के हिमांशु सिन्हा सहित अनेक लोग शामिल हुए।

वहीं, कांवर यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक अरुण वोरा, नगर पालिका निगम दुर्ग की महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी शशि द्वारिका साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू श्रीवास्तव, अजय शर्मा, राजकुमार पाली, राहुल अग्रवाल और बघेरा पार्षद ललित ढीमर सहित अन्य लोगों ने किया।

कांवर सजावट प्रतियोगिता में विजेता सम्मानित

बम कांवरिया संघ द्वारा कांवर सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशवंत बम टीम, बघेरा, द्वितीय स्थान कृष्णा बम टीम, ढीमरपारा ने प्राप्त किया। वहीं वेशभूषा के लिए गीता सत्या ढीमर को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमेश्वर राजू यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष, सरोज रिगरी सरपंच नगपुरा, दासू ढीमर अध्यक्ष धीवर समाज दुर्ग और पूर्व पार्षद शकुन ढीमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में शामिल हुए शिवभक्त

इस अवसर पर बम कांवरिया संघ के संरक्षक प्रदीप सपहा, अध्यक्ष विष्णु ढीमर, डुलेश्वर मटियारा, शिवलाल ढीमर, तीरथ ढीमर, किशोर मटियारा, दिलीप ढीमर, कुशल मटियारा, विनय ढीमर, भागवत सपहा, अगर सिंह रिगरी, ईश्वर धीवर, राजकुमार सार्व, पुनीत यादव, राजा चेलक, कोमल साहू, राजा साहू, किशन यादव, कमलेश साहू, सुनील निर्मलकर, शिवराम साहू, अजय देवगन, कमलेश वर्मा, बलराम निषाद, हरिहर देवागन, कुमार ढीमर, रमेश ढीमर, जीतू पटेल, स्वरूप यादव, टिकम पटेल, लच्छु पटेल, नरेश गोड, लाला ढीमर, यशवंत ढीमर, विनोद ढीमर, नीलू मटियारा सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, समाजसेवी और महिला-पुरुष शिवभक्त मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी कुशल थानसिंह मटियारा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन दुर्ग द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button