ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट: 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यहाँ देखें पूरी डिटेल

CG train cancelled :छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुल 8 पैसेंजर व मेमू ट्रेनें आगामी दो दिनों तक रद्द रहेंगी। हथबंद–तिल्दा नेवरा रेल सेक्शन में Road Under Bridge (RUB) निर्माण और Relieving Girder Launching के कारण यह फैसला लिया गया है।

दो दिन तक ट्रेनें रद्द

रेलवे ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को रेल सेक्शन में बड़ा ट्रैफिक–कम–पावर ब्लॉक लगाया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी वैकल्पिक यात्रा योजना पहले से तैयार कर लें।

रेलवे के अनुसार 20, 22 और 23 नवंबर को अप, डाउन और मिडिल लाइन पर 3.5 से 4 घंटे का ब्लॉक लगेगा। यह ब्लॉक भविष्य में तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा और रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

 23 नवंबर

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

 24 नवंबर

  • 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें (आंशिक रद्द)

 20 और 23 नवंबर

  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU: बिलासपुर में समाप्त होगी
  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU: बिलासपुर से ही शुरू होगी

इस अवधि में बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर आंशिक रद्द सेवा लागू रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य चेक करें ताकि असुविधा से बच सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button