ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

पटेल चौक से तहसील कार्यालय तक निगम ने हटाया अतिक्रमण

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम द्वारा यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शहर के पटेल चौक मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा आज मंगलवार को पटेल चौक क्षेत्र के आस पास से पुराना दुर्ग थाना के पीछे, चंडी मंदिर क्षेत्र के आस पास के अलावा आज भी वार्ड 21 के आस पास से सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाही लगभग 3 घंटे चली इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी परमेश्वर कुमार, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव सहित तोड़ू दस्ता अमले के साथ पहुँचे।

इस दौरान कब्जाधारियों को चेतावनी के साथ समझाईस दी गई।पटेल चौक क्षेत्र पुराना दुर्ग थाना के आस पास सड़क घेरकर व सड़क किनारे लोग ठेले, खोमचे, सब्जी पसरा,सड़क किनारे बांस बल्ली से तंबू लगाकर दुकान कारोबार कर रहे हैं।

इसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है साथ ही यातायात भी बाधित हो रहा है। मुख्यमार्ग के सामने फुटपाथ मोबाइल कवर दुकान, कपड़ा बेचने वालों सहित आस-पास से ठेले खोमचे को हटाया गया।

महापौर  अलका बाघमार एवं निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश दीवान व बाजार अधिकारी संजय ठाकुर के मार्गदर्शन में निगम अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी परमेश्वर व बाजार विभाग ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण तोडू दस्ता अमले ने उक्त मार्ग पर काबिज 30 से 35 अतिक्रणकारियों को हटाया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि दुकान के बाहर सामान को सजाकर सड़कों से अवैध कब्जा खुद हटा लें नही तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाही के दौरान निगम तोडू दस्ता अमला मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button