ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा

दुर्ग। 25 मार्च नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को राजस्व विभाग की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की। राजस्व विभाग की टीम को बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्डवार वसूली एवं डिमांड की जानकारी लेकर डिमांड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बचे हुए 6 दिनों में 7 करोड़ और वसुली का लक्ष्य दिए है।प्रतिदिन वार्ड में घूमने के साथ साथ 2-2 घंटे का शिविर लगाने के निर्देश,काउंटर का समय प्रातः 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खोलने की बात कही।

31 मार्च 2025 तक टैक्स जमा नही करने वालो के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही करेंगे,बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने वालो के विरुद्ध सील बंद की कार्यवाही करेंगे।सभी करदाता से सम्पति कर जमा करने बोले है, क्योकि 15% पेनाल्टी और 1000/- रुपये पैनल चार्ज सम्पति कर नही जमा करने पर लगता है।

उन्होंने राजस्व अधिकारी से कहा कि प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें।साथ ही अप्रैल महीने में वसूली में और भी तेजी लाने टीम गठित जोर लगाए।

समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डो की वार्डवार वसूली की जानकारी ली।प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे, अवकाश के दिनों में भी घर-घर वसूली करने करें।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स वाली देने में आना कानी करते है तो नोटिस जारी कर नियमनुसार ताला बंदी की कार्रवाही करेंगे।

सख्त निर्देश वसूली में कोताही बर्दास्त नही की जावेगी। समीक्षा बैठक मे नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करें। जिससे करों में वृद्धि हो सके।उन्होंने कहा कि जल विभाग से समांजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करे।आयुक्त ने कहा इसी प्रकार भवन शाखा से नये मकानों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर की वसूली करे। जिससे शतप्रतिशत वसूली हो सके।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी जो करदाता जलकर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे है ऐसी स्थिति में संबंधित का नल विच्छेदन की कार्यवाही करे। जिन बडे बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया है उनकी कुर्की की कार्यवाही करे।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बकाया दुकानदारों की दुकाने को नोटिस जारी कर कार्यवाही करे।आयुक्त ने राजस्व अधिकारी आरके बोरकर एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर से कहा कि बड़े बकायादारों से कडाई से वसूलना सुनिश्चित करे तथा प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेवे, कम वसूली पर संबंधित वार्ड प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही करे एवं की गयी कार्यवाही से अवगत कराये।बैठक में संजय मिश्रा,राजूलाल चन्द्राकर,पवन नायक,लव कुश, लक्ष्य, गुमान निर्मलकर, सिद्धांत शर्मा, तरुण, नरेंद्र, महेंद्र, विवेक, निखिल, धनवर्धन, निर्मल चन्द्राकर, मिथुन सोनवानी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button