ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़

सेक्टर-5 मार्केट में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, चंद घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सेक्टर-5 मार्केट में शुक्रवार देर रात एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार तलवारें और एक मारुति ऑल्टो कार भी ज़ब्त की है।

प्रार्थी चंद्रकांत वर्मा ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई कि 18 जुलाई 2025 की रात करीब 10:30 बजे, वह सेक्टर-5 स्थित नंदू पान ठेले के पास सिगरेट पी रहा था, तभी यशवंत नायडू और लक्की जॉर्ज वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाने लगे। प्रार्थी के विरोध करने पर दोनों ने खुद को “भिलाई के गुंडे” बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद यशवंत नायडू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे प्रार्थी की उंगली में चोट आई। तभी लक्की जॉर्ज ने सिर पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। किसी तरह जान बचाकर प्रार्थी सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचा, जहाँ उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 363/2025 धारा 109, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

तेज कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए भिलाई नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर. यशवंत नायडू और बी. लक्की जॉर्ज को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

जब्ती:

  • 2 धारदार तलवारें
  • 1 मारुति ऑल्टो कार (घटना में प्रयुक्त)
  • दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • आर. यशवंत नायडू (32 वर्ष), निवासी सेक्टर-05, भिलाई नगर
  • बी. लक्की जॉर्ज (31 वर्ष), निवासी सेक्टर-05, भिलाई नगर

भिलाई नगर थाना पुलिस की इस तेज और साहसिक कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button