ब्रेकिंग
सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’
छत्तीसगढ़दुर्ग

नगर निगम मुख्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,

दुर्ग। 26 जनवरी/नगर पालिक निगम मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भारत माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतरी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान के साथ की गई।महापौर ने किया ध्वजारोहण, नगरवासियों को दी शुभकामनाएं।

महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात उन्होंने आम जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को महापौर, सभापति एवं आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

-महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन,

महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। यह उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को शत्-शत् नमन किया।

-भारत का संविधान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव : सभापति श्याम शर्मा

सभापति श्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के साथ अनेक देशों ने आजादी की यात्रा शुरू की, लेकिन कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था असफल रही। इसके विपरीत भारत अपने सशक्त संविधान और गणतांत्रिक मूल्यों के बल पर न केवल मजबूती से खड़ा है, बल्कि निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी लीना दिनेश देवांगन,नीलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल,हर्षिका संभव जैन,जीतू महोबिया,रामु सेन,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,मो.सलीम सिद्दीकी,प्रकाश चंद थवानी,गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,हरिशंकर साहू,दीपक अग्रवाल,विनोद मांझी,पंकज साहू,मोहित मरकाम,सिद्धार्थ साहू,अपर्णा मिश्रा,प्रेरणा दुबे,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,अभ्दय मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,,सत्यनारायण शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button