ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

भिलाई में अन्नपूर्णा वस्त्रालय में सेल्फी लेते समय कर्मचारी की मौत, तीसरी मंजिल से गिरने से हुआ हादसा

भिलाई  |  भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 4 मार्केट स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय का एक कर्मचारी सेल्फी लेने के लिए टॉफ फ्लोर की बाउंड्रीवाल में चढ़ा था। वहां से गिरने से उसकी मौत हो गई। शव को सुपेला अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। भट्ठी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अन्नपूर्णा वस्त्रालय में दुर्ग जिले के पाटन निवासी सागर सिन्हा (23 साल) पिछले 9 महीने से काम कर रहा था। रोज की तरह उसने लंच होने पर खाना खाया और जूठे बर्तनों को धोने के लिए दुकान की आखिरी मंजिल की छत पर चढ़ा था। वहां उसने बर्तन धोया और अचानक उसका सेल्फी लेने का मूड हो गया।

इसके बाद सागर तीसरी मंजिल की छत पर बनी चार इंच की बाउंड्रीवाल के ऊपर चढ़ गया। वहां वो सीधे खड़े होकर सेल्फी बना था। इसी दौरान दुकान से कपड़ा लेकर एक महिला बाहर निकली। उसने देखा कि सागर एक पतली दीवार के ऊपर खड़ा है। उसने तुरंत दुकान के अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

इससे पहले की दुकान के कर्मचारी सागर को नीचे उतारते उसका अचानक पैर फिसल गया और वो सीधे दुकान की दूसरी मंजिल के छज्जे से टकराते हुए सड़क पर गिरा। सिर के बल तीन मंजिल ऊपर से गिरने से उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। दुकान के अन्य कर्मचारी उसे निजी वाहन से लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचा, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

खुदकुशी की बात भी आ रही है सामने

फिलहाल एफएसएल और भट्ठी पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सागर ने खुदकुशी की है। उसका कारण बताया जा रहा है कि जिस बाउंड्री के ऊपर से वो गिरा वो करीब 4 फिट ऊंची है। इसलिए सागर उससे छांकने पर भी नहीं नीचे गिरेगा।

बाउंडर की दीवार एक ईंट की यानि करीब 4 इंच मोटी है। इसलिए इतनी ऊंचाई में यदि वो चार इंच पतली दीवार पर चढ़ा है तो निश्चिततौर पर सेल्फी लेना उसका मकसद नहीं बल्कि वो खुदकुशी के उद्देश्य से वहां चढ़ा था।

परिजनों से की जा रही पूछताछ

पुलिस ने मामले की सूचना परिजनो को दे दी है। सागर के पिता को अन्नपूर्णा वस्त्रालय बुलाया गया है। उनसे मामले की पूछताछ की जा रही है। साथ ही साथ पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस प्रत्यक्षर्शी महिला से भी पूछताछ करेगी की सागर किस तरह से बाउंड्रीवाल के ऊपर चढ़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button