ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
भिलाई

भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता का निधन

 भिलाई नगर:- कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष,भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता का आज सुबह 6:50 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वे 87 साल के थे  26 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे इंदिरा गांधी हाई स्कूल रामनगर के सामने उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.।

दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल बोरा, चंदूलाल चंद्राकर, वासुदेव चंद्राकर के खास समर्थक कांग्रेस के विश्वासपात्र कार्यकर्ता मोहनलाल गुप्ता आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले मॉर्निंग वॉक के उपरांत एक चाय दुकान पर चाय ले रहे थे इसी दौरान दिल का दौरा पड़ा और चाय दुकान पर ही गिर पड़े उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे चार पुत्री दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, मनोज गुप्ता ,नितिन गुप्ता के पिता शपथ फाउंडेशन के संस्थापक अशोक गुप्ता के चाचा थे।

भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के चार बार अध्यक्ष पद पर सेवाएं देने वाले मोहनलाल गुप्ता दो दशक से अधिक समय तक दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद का पद भी संभाला है दुर्ग जिले में विभिन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उनकी कांग्रेस उम्मीदवार के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका होती थी कई दफा मोतीलाल बोरा के चुनाव संचालक रहे मोहनलाल गुप्ता क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे सभी के सुख-दुख में अग्रिम पंक्ति में खड़े होने वाले मोहनलाल गुप्ता  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है।

कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी वर्तमान में कार्यरत थे। भिलाई दुर्ग शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मोहनलाल गुप्ता के निधन से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है। मोहनलाल गुप्ता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अतुल चंद्र साहू, महेश जैसवाल, करमजीत सिंह बेदी, उमेश सिंह, पूर्व महापौर नीता लोधी, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी , मनोज कुमार पांडेय, राकेश मिश्रा,आदित्य सिंह, एकांश बंछोर,वाय.के. सिंह,सीजू एंथोनी , श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्रा,एच.एस. मिश्रा, के.एन.प्रेमनाथ, सतीश अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, गुरमीत सिंह,अधिवक्ता कन्हैया लाल तिवारी, आर.बी. मिश्रा, संजय ओझा, राकेश कुमार दुबे, राजीव चौबे, अमीर अहमद, अधिवक्ता जमील अहमद, नागेंद्र मिश्रा, अरविंद जैन, चवन राम साहू, जी सुरेश बाबे, श्रमिक नेता गजेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह,

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ,मलकीत सिंह लल्लू ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह , धर्मेंद्र यादव, अनिल सिंह,उद्योगपति के. के. झा,  कन्हैया लाल चुरहे ,संजीत चक्रवर्ती ,भाजपा नेता तुलसी साहू, जानकी देवी, सुमित पवार, शरद मिश्रा ,विनोद उपाध्याय, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, आशीष यादव, अमिताभ भट्टाचार्य, प्रभाकर जनबंधु, अरुण सिंह, अभिषेक मिश्रा,अमित उपाध्याय, केशव चौबे, रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर ,सहित भिलाई दुर्ग कांग्रेस नेताओं ने मोहनलाल गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए  भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। steel city on line परिवार ने भी मोहनलाल गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button