ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़बलोदा बाज़ार

78 बच्चों की जिंदगी दांव पर… मिड-डे मील में लापरवाही से हिल उठा पूरा गांव!

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड स्थित लक्षनपुर गांव के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि स्कूल के 78 बच्चों को ऐसा भोजन परोसा गया जिसे पहले कुत्ता खा चुका था। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज का टीका लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची। स्कूल स्टाफ और बच्चों से पूछताछ की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक किसी भी बच्चे में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन एहतियात बरती जा रही है।

स्कूल में भोजन आपूर्ति कर रहे स्थानीय स्व सहायता समूह पर पहले भी गंदगी, कीड़े और घटिया भोजन परोसने के आरोप लग चुके हैं। अब ग्रामीणों ने इस समूह को हटाकर जिम्मेदार एजेंसी को मिड-डे मील की जिम्मेदारी देने की मांग की है।

इस घटना ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। कसडोल विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिशा-निर्देश तय करने की मांग की है। फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button