ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़

जानलेवा हमले की काशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार

भिलाई,|  थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के पास हुई एक जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रार्थी सुशील कुर्रे (उम्र 33 वर्ष) की शिकायत के बाद की गई, जिसने बताया कि 1 जुलाई 2025 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपीगण मौके पर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उसे अश्लील गालियाँ देने लगे।

प्रार्थी के अनुसार, चारों आरोपी—अल्ला उर्फ लव, ईशु उर्फ इन्द्रकुमार जांगड़े, इमरान खान और ओमकार निषाद—ने एक राय होकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि आरोपी अल्ला ने अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की नियत से हमला किया। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना बेहद गंभीर थी।

मामले में थाना वैशाली नगर में अप.क्र. 207/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर महासमुंद रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और वैशाली नगर लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद दिनांक 4 जुलाई 2025 को सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की तत्परता और कुशलता की सराहना की जा रही है। पुलिस अब इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आरोपीगण:

  • अल्ला उर्फ लव (उम्र 19 वर्ष), निवासी जवाहर नगर
  • ईशु उर्फ इन्द्रकुमार जांगड़े (उम्र 20 वर्ष), निवासी जवाहर नगर
  • इमरान खान (उम्र 25 वर्ष), निवासी जवाहर नगर
  • ओमकार निषाद (उम्र 20 वर्ष), निवासी जवाहर नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button