ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बनेगा ‘ग्रीन स्टील’ का हब: सीएम विष्णु देव साय ने उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता, ग्रीन एनर्जी पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ को ‘ग्रीन स्टील’ हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश भर के स्टील उद्यमियों को राज्य में निवेश का न्योता दिया है। रायपुर में आयोजित ‘ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट’ में सीएम साय ने घोषणा की कि ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाने वाले उद्योगों को सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत विशेष अनुदान (सब्सिडी) दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के जरिए निवेशकों को त्वरित मंजूरी दी जाएगी।

सीएम साय ने ‘विकसित भारत 2047’ के तहत ‘अंजोर विजन’ डॉक्यूमेंट का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में स्टील और पावर सेक्टर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। राज्य ने अपनी स्टील उत्पादन क्षमता को 28 मिलियन टन से बढ़ाकर 45 मिलियन टन करने का लक्ष्य तय किया है।

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि 47 हजार करोड़ रुपये की लागत से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है, जिससे उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत घटेगी। समिट में पूर्वी भारत के पांच राज्यों के 250 से अधिक औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button