ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का... दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दुर्ग में पॉक्सो और हत्या-बलात्कार के मामले में मृत्युदंड, विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार सम्म... बाढ़ में लोगों की जान बचाने वाले दुर्ग पुलिस के जवान सम्मानित, मुख्यमंत्री ने की सराहना मां-बेटी की निर्मम हत्या पर अदालत का सख्त रुख, तीन आरोपियों को मौत की सजा दुर्ग में सेवा सेतु शिविर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 111 हितग्राहियों को मिले चेक, प्... शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश,
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड के बाद तुर्किये में भी शानदार प्रदर्शन

दुर्ग : दुर्ग पुलिस में डीएसपी के पद पर पदस्थ बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार दो प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय खेल प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले नीदरलैंड में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उन्होंने डेनमार्क की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमाली शुल्ज को 21-15, 21-13 से सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

चोट से उबरने के बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना उनके अंतरराष्ट्रीय खेल करियर में सकारात्मक वापसी का संकेत है। नीदरलैंड की प्रतियोगिता के बाद उन्होंने तुर्किये इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज में भी भाग लिया और रजत पदक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने तीन दिनों में पांच मुकाबले खेले।

इस प्रकार आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह के भीतर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर अपनी निरंतरता और खेल के प्रति समर्पण प्रदर्शित किया है।

उनकी अगली प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित होने वाली HYLO Open है, जो 27 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी। इसके लिए वे 23 अक्टूबर को रवाना होंगी तथा आगामी मुकाबलों की तैयारी में जुटेंगी।

दुर्ग पुलिस की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं

दुर्ग पुलिस परिवार की ओर से डीएसपी आकर्षि कश्यप को नीदरलैंड एवं तुर्किये में लगातार दो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी जाती है।

चोट से उबरकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हुए लगातार उपलब्धियां हासिल करना उनके अनुशासन, अभ्यास और खेल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दुर्ग पुलिस उनके आगामी खेल सफर के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करती है तथा आशा करती है कि वे जर्मनी में आयोजित होने वाली HYLO Open प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button