ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

भिलाई में महिला के गले पर चाकू रखकर लुटेरे ने अंगूठी, चेन और टॉप्स लूटे, पुलिस आरोपी की तलाश में

भिलाई  | भिलाई में नेवई थाना इलाके के मरोदा सेक्टर-1 में पीएचई की इंजीनियर के साथ चाकू की नोक पर लूट हुई। एक स्कूटी सवार युवक आया और इंजीनियर की बेटी के गले में चाकू टिका दिया। फिर सोने की अंगूठी, चेन और टॉप्स छीनकर भाग गया।

इंजीनियर सुमन साहू के पति मुकेश साहू भिलाई स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर हैं। उनकी दो बेटी श्रीजल और मृणाल है। मुकेश साहू ने बताया कि, वह लोग मरोदा सेक्टर में ए पॉकेट 11बी में रहते हैं। उसकी पत्नी 18 मार्च की रात 8.20 बजे अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्मानंद पार्क में टहलने गई थी।

बेटी की गले पर टिकाया चाकू

9.30 बजे कुछ सामान लेने के लिए राना इलेक्ट्रिकल शॉप पहुंचे। सामान लेकर मां-बेटी आगे बढ़ी, तो स्कूटी सवार एक लड़के ने छोटी बेटी मृणाल के गले पर चाकू टिका दिया। इससे इंजीनियर सुमन काफी डर गई। आरोपी लाल रंग की स्कार्फ से अपना चेहरा ढका हुआ था।

उसने सुमन साहू से कहा कि, वो जल्दी हाथ की अंगूठी, चेन और कान के टॉप्स निकालकर दे, वरना उसकी बेटी का गला काट देगा। डर की वजह से सुमन ने उसे अंगूठी, चेन और टॉप्स दे दिए। इसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर उतई रोड की तरफ भाग गया।

बड़ी बेटी भागकर पहुंची घर

मुकेश साहू ने बताया कि, जिस समय आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रुका, उसकी बेटी श्रेजल थोड़ी पीछे थी। वो डरकर घर की तरफ दौड़ी और मुझे बताया। जब तक मुकेश वहां पहुंचा आरोपी भाग चुका था।

एआई तकनीक से बनाया आरोपी का स्केच

इंजीनियर सुमन साहू पीएचई बालोद में इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने इंजीनियर पति की मदद से एआई तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपी का एक फोटो बनाया है। चाकू की भी तस्वीर निकाली है। ये दोनों फोटो उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को दी है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि, उन्हें शिकायत मिली है। पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। इससे पहले ही पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

मरोदा सेक्टर में 10 से अधिक घटनाएं

मुकेश साहू ने बताया कि, नेवई थाना इलाके के दीनदयाल गार्ड के पास पिछले एक महीने में 10 से अधिक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही एक युवक का शाम को मोबाइल छीन लिया गया। कुछ दिन पहले एक युवक का पर्स लेकर चले गए। एक बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उससे उसका सामान छीनने की कोशिश की, जब कुछ नहीं मिला तो वहां से भाग गए।

निगम सभापति ने की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

इस मामले को लेकर रिसाली नगर नगिम के सभापति केशव बंछोल खुद नेवई थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि, मरोदा सेक्टर में गार्डन के पास पेट्रोलिंग नहीं होती है। इसी का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग को बढ़ाए, जिससे ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button