ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

विकास कार्यों के लिए 14.62 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग| कलेक्टर  अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वैशाली नगर विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 14 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के लिए विधायक  रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग जिला दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वैशाली नगर के जुनवानी खम्हरिया भाठा बौली तालाब के पास तथा फौजी नगर में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 20 के लोकांगन परिसर में 3 नग वाटर कूलर विथ आरो के लिए 3 लाख 50 हजार तथा जैन श्वेताम्बर शांतिनगर के सामने सबमर्सिबल पंप सहित 01 नग बोर खनन हेतु 1 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button