ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

जल संरक्षण हेतु निकाली गई वाटरशेड यात्रा

दुर्ग | दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशेड घटक अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए दुर्ग विकासखंड ढ़ाबा नाला एवं पाटन विकासखंड के कुर्मीगुण्डरा नाला में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग के तत्वाधान में जल व भूमि के संसाधनों के संरक्षण और सतत् उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 अप्रैल 2025 को वाटरशेड वेन के माध्यम से जलग्रहण क्षेत्रों का विकास, वर्षा जल संचयन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वाटरशेड यात्रा जिले के दुर्ग विकासखंड के ग्राम गनियारी एवं पाटन विकासखंड के ग्राम कुम्हली पहुंचा।

वेन में ग्रामवासियों के समक्ष एलईडी के माध्यम से जल संरक्षण पर आधारित चलचित्रों का ऑडियो एवं विडियो प्रदर्शन किया गया। स्कूली बच्चों व ग्रामवासियों ने रैली निकालकर जल है तो कल है, जल ही जीवन है आदि का नारा लगाते हुए तालाब की सफाई कर श्रमदान किया एवं साथ ही वृक्षारोपण एवं नवीन स्वीकृत कार्याें का भूमिपूजन किया गया।

पानी की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामवासियों को जल संरक्षण विषय पर उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक डबल्यूसीडीसी,  संदीप कुमार भोई, परियोजना अधिकारी डबल्यूडीसी 2.0/2  एस.के. बेहरा एवं परियोजना अधिकारी डबल्यूडीसी 2.0/1  एस.के. कोर्राम एवं  सुरेन्द्र सिंह तकनीकी विशेषज्ञ डबल्यूसीडीसी, डबल्यूडीटी  आई.पी. नाग,  दिनेश कुमार,  गोपाल चंद्रवशी,  विमल सोनकर, श्रद्धा विश्वकर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई|

इस अवसर पर जल संरक्षण के संबंध में रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन ग्राम गनियारी में कराया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम-कु. रितीका एवं रेश्मी, द्वितीय-कु. चेतना एवं वेदिका साहू, तृतीय-कु. कुसुमलता साहू ने स्थान प्राप्त किये। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम प्रेम साहू, द्वितीय-नंद कुमार साहू एवं तृतीय-केवल राम साहू ने स्थान प्राप्त किये।

सभी विजयी प्रतिभागियों को जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, जनपद सदस्य- मिलन्तीन ठाकुर, सरपंच  संतोषी साहू, उप सरपंच  कीर्तिन साहू एवं पूर्व सरपंच  रोहित साहू द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम कुम्हली में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नृत्य द्वारा स्वागत गान की सुदंर प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं जल महत्व की जल शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जलग्रहण समिति गनियारी के अध्यक्ष  संतोषी साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, जनपद सदस्य  मिलन्तीन ठाकुर, जलग्रहण समिति कुम्हली के अध्यक्ष  टीकेश्वरी ठाकुर, उप सरपंच  विजय साहू, अन्य पंचगण सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button