ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

CG Cabinet Meeting: साल के आखिरी दिन साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025 की अंतिम कैबिनेट बैठक आज आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। साल के अंतिम दिन हो रही इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासा महत्व माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी व्यवस्था, नक्सलवाद से जुड़े हालात, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित योजनाएं, साथ ही शासकीय कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा राज्य में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल हो सकती है। माना जा रहा है कि नए साल से पहले सरकार कुछ अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से साझा की जाएगी। साय सरकार की यह बैठक नए साल की दिशा और प्राथमिकताएं तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button