ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

तेज रफ्तार पिकअप ने दो ट्रैफिक जवानों को रौंदा, हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में बुधवार रात हिट एंड रन की सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। तेलीबांधा चौक पर ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की है। ट्रैफिक जवान केशव क्षत्रिय और रज्जब खां तेलीबांधा थाना क्षेत्र के चौक पर यातायात नियंत्रित कर रहे थे। तभी टाटीबंध की ओर से आ रही एक महाराष्ट्र पासिंग पिकअप ने ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ा और जवानों को रौंदते हुए महासमुंद रोड की ओर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवानों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने जानबूझकर गाड़ी उनकी ओर मोड़ दी।

हादसे में रज्जब खां का हाथ और केशव क्षत्रिय का पैर टूट गया। घायल अवस्था में दोनों को तत्काल रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी ने घटना से जुड़ी जानकारी या फुटेज देखी हो, तो वह पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button