ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

विकास कार्यों की स्वीकृति पर महापौर ने मंत्री श्री साव का जताया आभार, सावन महोत्सव में शामिल होने का सौंपा आमंत्रण

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर  अलका बाघमार ने शहर के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। महापौर ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के साथ मंत्री श्री साव के निवास पर सौजन्य भेंट कर नगर के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

महापौर ने कहा कि मंत्री श्री साव द्वारा दिए गए सहयोग से शहर के अधूरे कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को शीघ्र सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर महापौर  बाघमार ने मंत्री श्री साव की धर्मपत्नी  मीना साव से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी 2 एवं 3 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय “सावन महा-उत्सव” में सादर आमंत्रित किया।

महापौर ने कहा कि राज्य सरकार के निरंतर सहयोग से नगर निगम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है, और निकट भविष्य में शहर की तस्वीर और अधिक निखरेगी।

इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल तथा पार्षद युवराज कुंजम,  रंजीता पाटिल,  सावित्री दमाहे,  सरिता चन्द्राकर, पूर्व पार्षद  ममता देवांगन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button