ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दशहरा उत्सव में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, विभिन्न समितियों द्वारा हुआ भव्य स्वागत

दुर्ग | सांसद  विजय बघेल  ने दशहरा के पावन अवसर पर उरला बी.एम.वाई., रावणभाठा मैदान, भिलाई-3, रिसाली, मरोदा एवं अन्य क्षेत्रों में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, डॉ. प्रसन्ना आर. लोध, शशिकांत बघेल (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), कीर्ति नायक, अध्यक्ष प्रिस गौड़ा, राहुल, राजपाल माखिजा, घनश्याम सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, तिजराम वर्मा, सनातन ठाकुर, अभय चौबे, बिट्टू मनोज करण, विकास कुमार, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, ए. गौरीशंकर, प्रेम प्रकाश पाण्डेय (अध्यक्ष, भाजपा मंडल चरौदा) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद विजय बघेल जी का विभिन्न समितियों द्वारा गजमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान राम के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया और भगवान राम, लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों को पुष्प अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।

अपने उद्बोधन में सांसद बघेल जी ने कहा:> “यह आयोजन बीते 60 वर्षों से परंपरागत रूप से निरंतर चला आ रहा है। यह सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि समाज में फैले द्वेष, अहंकार और अन्य नकारात्मक भावों के अंत का प्रतीक है। मैं उन सभी आयोजकों को बधाई देता हूं, जो इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। साथ ही रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन का भी आभार, जिनके सहयोग से यह सफल आयोजन संभव हो पाया।”

 

इसके उपरांत, मिनी स्टेडियम, भिलाई-3 में आयोजित दशहरा महोत्सव में भी सांसद विजय बघेल, उनकी धर्मपत्नी मती रजनी बघेल, नीलकमल बघेल, अनीता बघेल, शिवकुमार पटेल, महेंद्र साहू, बाबूलाल पटेल, वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, फिरोज फारुकी, राम खिलावन, पुखराज जैन, श्याम सुंदर,समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

यहाँ अपने संबोधन में उन्होंने कहा:हम सभी नवरात्रि के नौ दिन तक साधना कर दुर्गा शक्ति की उपासना करते हैं और अंत में अहंकार रूपी रावण का दहन करते हैं। यह आयोजन पिछले 71 वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और समर्पण का प्रतीक है।”आदर्श सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल, रिसाली रुआबंधा सेक्टर में आयोजित दशहरा उत्सव में भी सांसद बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जहाँ विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, प्रतीभा चंद्राकर, नरेन्द्र बंछोर , पप्पू चंद्राकर,सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने इस आयोजन की 43 वर्षों से चली आ रही परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि माता दुर्गा की कृपा से सभी के घरों में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button