ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग | थाना वैशाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामनगर मुक्तिधाम गेट नंबर 02 के पास शिवा सोनकर उर्फ शिवा (उम्र 34 वर्ष, निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर, वार्ड नं. 28) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक प्लास्टिक थैले में 37 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद की, जिसकी कीमत 3,700 रुपये है। इसके साथ ही बिक्री के लिए रखी गई 500 रुपये की रकम भी जब्त की गई। कुल जुमला कीमत 4,200 रुपये है।

आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-327/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button