ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: पीडब्लूडी विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, 10 लाख रुपए ऐंठने का आरोप

भिलाई: लोक निर्माण विभाग में नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रार्थी को ठगने के लिए फर्जी नियुक्त पत्र तक थमा दिया। प्रकरण में भट्‌टी थाना पुलिस ने आरोपी अभिजीत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी अजय कुमार पटेल (31वर्ष) निवासी क्वाटर नंबर 24बी, सड़क 36, सेक्टर 04 ने भट्‌टी थाने में 9 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके मुताबिक उसके पिता चिन्तामणी पटेल जो कि भिलाई इस्पात सयंत्र में नौकरी करते है, जिसके साथ अनावेदक रामकुमार कोरी भी बतौर सहकर्मी कार्य करता था|

आरोपी रामकुमार कोरी संयत्र की सेवा से सेवानिवृत्त हो गया। पूर्व परिचय के दौरान चिन्तामणी पटेल को आरोपी रामकुमार कोरी द्वारा बताया गया कि उसका लड़का सिद्धार्थ कोरी जो कि पी.डब्लू.डी. विभाग में नौकरी करता है, उसकी वहॉ अच्छी पकड़ है तुम्हारे बेटे अजय पटेल को भी नौकरी लगवा देगा, जिसके लिए रूपये पैसा देना पड़ेगा। इसी क्रम में सिद्धार्थ कोरी के द्वारा अभिजीत विश्वकर्मा नामक व्यक्ति को पी.डब्लू.डी. विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर प्रार्थी के घर मे जाकर मुलाकात कर पी.डब्लू.डी. विभाग से संबधित फार्म भरवाया गया और नौकरी लगाने के नाम पर 10,00,000/- रूपये अक्षरी दस लाख रूपये की मॉग किया गया। जिसके उपरांत प्रार्थी के पिताजी चिन्तामणी पटेल द्वारा अपने एस.बी.आई. बैंक चेक के माध्यम से 5,00,000/- रूपये अक्षरी पॉच लाख रूपये एवं नगद रकम अलग अलग किस्तो में 5,00,000/- रूपये अक्षरी पॉच लाख रूपये रामकुमार कोरी एवं सिद्धार्थ कोरी, अभिजीत विश्वकर्मा को दिया गया। सिद्धार्थ कोरी और अभिजीत विश्वकर्मा के द्वारा पी.डब्लू.डी. विभाग का प्रार्थी अजय कुमार पटेल के नाम का नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र दिया गया। प्रार्थी के द्वारा नियुक्ती पत्र के संबध में जानकारी करने पर पता चला कि नियुक्ती पत्र फर्जी है।

रामकुमार कोरी एवं सिद्धार्थ कोरी, अभिजीत विश्वकर्मा के द्वारा एक राय होकर प्रार्थी अजय कुमार पटेल को नौकरी लगाने के नाम पर छल एवं बेईमानी पूर्वक रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया है जो आरोपीगणों का कृत्य धारा 420,468,468,471,34 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button