ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास: घर की बाड़ी में छिपाकर रखा था गांजा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना नेवई पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के सूखे पौधे छिपाकर रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.17 किलोग्राम वजन के चार सूखे गांजा पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि महावीर मेहता अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देश्य से गांजा के पौधे छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर थाना नेवई पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपी के घर की बाड़ी से गांजा के चार सूखे पौधे, तना और जड़ सहित कुल 3.17 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी महावीर मेहता (65 वर्ष), निवासी एचएससीएल कॉलोनी, शिवपारा, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध पाया गया। पुलिस ने आरोपी को 29 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

इस मामले में थाना नेवई में अपराध क्रमांक 341/26 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू, उपनिरीक्षक करन सोनकर, आरक्षक नारायण लाल ठाकुर, देवप्रकाश और प्यारे लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button