ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

डॉक्टर खंडूजा की दुबई में बेनामी संपत्ति, जांच की मांग

दुर्ग | दुर्ग में सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी डॉक्टर मनमोहन खंडूजा के खिलाफ फरियादी लोगों ने सहायक संचालक उप क्षेत्रीय कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय, छत्तीसगढ़ रायपुर को आवेदन देकर उसकी बेनामी संपत्ति की जांच करने की मांग की है।

डॉ. मनमोहन खंडूजा और डॉ. रोहिताश खंडूजा ने आर्थिक अपराध करते हुए फरियादी शारदा प्रसाद सिन्हा सहित 308 अन्य लोगों से उनके रिटायरमेंट, बचत आदि के पैसों की धोखाधड़ी की है।

इन 308 लोगों में से 27 लोगों ने 1,08,90,000 रुपये की ठगी की रिपोर्ट थाने और चौकी में की है।

आरोपियों ने 80 करोड़ रुपये में से 50 करोड़ रुपये हवाला के जरिए दुबई भेजे और वहां पर बेनामी संपत्ति खरीदी।

यह संपत्ति डॉ. मनमोहन खंडूजा और उनके बेरोजगार छोटे भाई मनीष खंडूजा के नाम पर मकान, ज़मीन आदि के रूप में खरीदी गई है।

यह जानकारी फरियादियों को विश्वसनीय सूत्रों से मिली है।

फरियादियों ने प्रवर्तन निदेशालय से आरोपी के खिलाफ जांच की मांग करते हुए कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को लूटकर आरोपी ने विदेश में बेनामी संपत्ति जुटाई है।

फरियादियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की संपत्तियों का पता लगाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button