ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
बिलासपुर

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: लड़की बनकर 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर-रायपुर । फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आरोपी फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाता था. एप्लीकेशन से लड़की की आवाज में बात भी करते था.

जानकारी के मुताबिक मुरली पटेल निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर को उनके फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिला. व्यक्ति ने उस आईडी से दोस्ती कर ली, जो फर्जी आईडी वाला लड़की की आवाज में बातचीत कर रहा था. दोनों के बीच लंबे समय तक संवाद होता रहा।

इस दौरान व्यक्ति से उनका अश्लील वीडियो मंगवाया गया. इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग शुरू कर दी।

आरोपी ने कई किस्तों में व्यक्ति से कुल 21 लाख रुपए उनके बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद भी आरोपी की ओर से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी.

साइबर थाना में इस मामले में फर्जी आईडी धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायगढ़ में दबिश दी और प्रीतम महंत, कामेष साव और हेमसागर पटेल को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे से एक नग लैपटॉप 3 नग मोबाइल एवं ठगी के रकम से खरीदे गए घरेलू व सोने-चांदी के जेवरात को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button