ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

मोहन नगर पुलिस की बड़ी सफलता : 19 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिले के सभी अनुभाग स्तर पर आरोपियों की धर पकड़ एवं चोरी गई वाहन की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई थी। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही “सशक्त एप” अंतर्गत लावारिस वाहन एवं चोरी की गई|

वाहनों को सर्च कर दुर्ग अनुभाग के गठित टीम के द्वारा लगातार माल मशरूका एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 लड़के संदिग्ध हालत में होने एवं पूर्व में मोटर सायकल में चालान होने की सूचना पर ग्रीन चौक के पास जाकर उक्त तीनों को पकड़कर पूछताछ किये जो पूछताछ में बताये कि आज से करीबन 04 माह पूर्व से अभी तक कुल 19 दोपहिया वाहन एवं मोटर सायकल को चोरी किये है।

चोरी के वाहन को तुरंत चोरी करने उपरांत विधि से संघर्षरत बालको के द्वारा अपने परिचितों के माध्यम से कम कीमत में बेच दिया करते थे एवं खरीददार द्वारा यह जानते हुए कि गाड़ी चोरी की है, बिना नम्बर की है, बिना कागजात की है, खरीद लिया करते थे। कुल 14 खरीददारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में गठित टीम के सउनि. चंद्रशेखर सोनी, प्र. आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर मरकाम, आरक्षक गजेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जप्त की गई मोटर सायकलों की सूची पृथक से संलग्न की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button