ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

दुर्ग की नव निर्वाचित मेयर व पार्षदों ने की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात सीएम विष्णुदेव ने कहा-वार्डों के विकास पर दें जोर

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता के बाद रायपुर, बिलासपुर व
धमतरी के महापौर व पार्षदो के अलावा दुर्ग महापौर अलका बाघमार
एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ प्रदेश के
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए।

इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, रायपुर की महापौर मीनल चौबे,
बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू
रोहरा, पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
शालिनी राजपूत सहित अन्य निकायों के पार्षद उपस्थित रहे।

सीएम साय ने कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए
जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी
पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं
का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है, जो जनता के हमारी सरकार पर विश्वास को दर्शाता है। यह जीत संगठन के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक के परिश्रम का परिणाम है।

अब हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करना है।
इसमें महापौर एवं पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि वे सीधे
जनता से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button