ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
भिलाई

रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी)
में सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 फरवरी से 22
फरवरी तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन 17
फरवरी को सुरक्षा जागरूकता पर आधारित एक आकर्षक सुरक्षा कठपुतली शो के
साथ किया गया। आरईडी विभाग में सुरक्षा संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का
आयोजन इस सप्ताह के तहत किया जाएगा।

सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में उपस्थित कार्यपालक निदेशक वक्र्स
राकेश कुमार ने कार्यस्थल में सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि
सुरक्षा के बिना, उत्पादन में कोई भी उपलब्धि निरर्थक हो जाती है। यह
महत्वपूर्ण है कि प्रचालन में हर संभावित खतरे की पहचान करें, और उनके
निवारण करने का प्रयास करें।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि
प्रबंधक और लीडर्स उन क्षेत्रों की गहरी समझ रखें जिनकी वे देखरेख करते
हैं ताकि सुरक्षा मानकों को बनाए रखकर संभावित जोखिमों की सूचना दी जा
सके। सुरक्षा सप्ताह पहल यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि ये
सिद्धांत प्रचालन के प्रत्येक स्तर पर अंतर्निहित हों, जिसके तहत संयंत्र
के भीतर उत्पादन कार्य में संलग्न नियमित व ठेका श्रमिकों की सुरक्षा
सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य महाप्रबंधक रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग प्रोसेनजीत दास और
महाप्रबंधक आरईडी राजेश गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि
आरईडी विभाग द्वारा सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की
श्रृंखला का उद्देश्य संयंत्र के ठेका श्रमिकों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण
और कर्मचारी जुड़ाव के अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सेवाएं तुषार कांत, चीफ फायर
ऑफिसर फायर ब्रिगेड बी के महापात्रा, मुख्य महाप्रबंधक सिंटर प्लांट अनुप
कुमार दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस-3 प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक
पावर फैसिलिटी राजीव पांडेय, मुख्य महाप्रबंधक एमआरडी सुशील कुमार, मुख्य
महाप्रबंधक सीएनआईटी समीर गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक सीबीडी इंद्रजीत
सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक ईएमडी पीवीवीएस मूर्ति, महाप्रबंधक प्रभारी
पर्यावरण सुश्री उमा कटोच, महाप्रबंधक सुरक्षा जे तुलसीदासन, सहायक
महाप्रबंधक एफ एंड ए प्रतीक देशलहरा, उप प्रबंधक एचआर/स्टील सुश्री
शालिनी चौरसिया सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण
उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button