ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा महिला मोर्चा का महिला संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकसित भारत की मजबूत नींव

दुर्ग | केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक है और इसी सोच के साथ केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए विशेष समायोजन किए गए हैं।

महिला संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री रमशिला साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने की।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि और मातृ वंदना जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता पर विशेष फोकस किया गया है। बजट में हर जिले में ‘SHE Marts’ की स्थापना, लखपति दीदी योजना का विस्तार, कामकाजी और छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं के लिए AI और डिजिटल स्किल्स का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और महिला उद्यमियों के लिए बेहतर क्रेडिट सुविधा जैसे प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल आजीविका तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय का स्वामी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाता है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार बजट पेश करना अपने आप में महिला नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि है। आज भारत की अर्थव्यवस्था जिस गति से आगे बढ़ रही है, वह पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बजट में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतरता दी गई है और विकसित भारत 2047 की स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि महिला वित्त मंत्री होने के कारण बजट में महिलाओं की जरूरतों और संवेदनाओं को बेहतर तरीके से समझा गया है। आने वाले वर्षों में भारत जब आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब देश विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा, जिसमें महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित होगी।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि यह बजट महिलाओं के लिए अवसरों का नया द्वार खोलता है। बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि बजट में हर जिले में महिला छात्रावास खोलने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और शिक्षा व कौशल विकास को बढ़ावा देने जैसे फैसले महिलाओं के सशक्तिकरण को नई गति देंगे।

कार्यक्रम का संचालन ममता राव ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button