ब्रेकिंग
डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह फीस पर लगाई रोक, मौलवियों की फीस तय — अधिकतम 1100 रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज में निकाह के दौरान हो रही मनमानी वसूली पर सख्त कदम उठाते हुए नया आदेश जारी किया है। अब राज्य के सभी मौलवी, हाफिज और ईमाम निकाह पढ़ाने के लिए अधिकतम 1100 रुपए से ज्यादा फीस नहीं ले सकेंगे। वहीं न्यूनतम शुल्क 11 रुपए निर्धारित किया गया है।

वक्फ बोर्ड ने यह आदेश सभी जिलों के मुतवल्लियों को भेजकर इसके सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने को कहा है। बोर्ड ने बताया कि कई जगह निकाह के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय सीमा से अधिक शुल्क लेना गैरकानूनी होगा और इसके खिलाफ दोषी मौलवी या ईमाम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम मुस्लिम समाज में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button