ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रमेन डेका की मुलाकात: विधायक गजेंद्र के निवास पर पहुंचे राज्यपाल

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका आज दुर्ग प्रवास के दौरान विधायक गजेंद्र यादव के निज निवास पहुँचे और परिवारजनों से मुलाक़ात किये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं से भी मुलाकात किये। शहर के विकास को लेकर उनसे जानकारी लिए। जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण में दुर्ग प्रवास पर आए राज्यपाल रमेन डेका दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के विद्युत नगर स्थित निवास पहुँचे। पहली बार राज्यपाल के आगमन पर विधायक  यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किये। परिवारजनों से मुलाकात पश्चात् उनके साथ स्वलपाहार लिए जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला की प्रसंशा किये।

विधायक यादव ने दुर्ग विधानसभा में विकास कार्यों और संचालित योजनाओं को लेकर जानकारी दिए और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किये। विगत 8 माह में जनता के मांग अनुरूप शहर में विकास कार्यों की स्वीकृति कराने पर शुभकामनायें दी। इसके पूर्व राज्यपाल महोदय ने उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात किये। विधायक  यादव ने सभी से महामहिम का व्यक्तिगत परिचय कराये।

इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष विनायक नातू, अशोक राठी, पार्षद मनीष साहू, शशि बाई साहू, गुलाब वर्मा, हेमा शर्मा, राकेश भारती साहू, शिवेंद्र परिहार, चमेली साहू, नरेंद्र बंजारे, दिनेश देवांगन, अजीत वैद्य, चंद्रशेखर चंद्राकर, खिलावन मटियारा, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेश तेजवानी, गुड्डू यादव, ओमप्रकाश सेन, कार्यकर्त्ता साजन जोसफ, दादू अहीर, दिनेश नलोड़े, राकेश यादव, सोहन जैन, किशोर अहिरवार, अनिकेत यादव, संजय चौबे, हरीश चौहान, कृष्णा सिंह, संदीप भाटिया, शुभम साहू, लक्ष्मीकांत दुबे, झरना वर्मा, प्रीति साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button