ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई, 91 वारंट तामील — 38 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में लंबित स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए दुर्ग पुलिस ने 9 नवंबर को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के सभी बीट में वारंटियों की पता-साजी और धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी संख्या में वारंटियों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 91 वारंट तामील किए गए, जिनमें 48 स्थायी वारंट और 38 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस ने 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा, जबकि 4 वारंट रद्द (कैंसिल) और 11 वारंटी मृत (फौत) पाए गए।

क्षेत्रवार कार्रवाई इस प्रकार रही:

  • भिलाई नगर बीट: 28 वारंट तामील (27 स्थायी, 1 गिरफ्तारी)
  • दुर्ग बीट: 21 वारंट तामील (8 स्थायी, 13 गिरफ्तारी)
  • छावनी बीट: 30 वारंट तामील (9 स्थायी, 17 गिरफ्तारी)
  • ग्रामीण क्षेत्र: 12 वारंट तामील (4 स्थायी, 7 गिरफ्तारी)

अभियान के तहत कुल 67 पुरुष और 3 महिला वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। सभी वारंटियों के फिंगरप्रिंट लेकर डाटाबेस तैयार किया गया है ताकि भविष्य में उनकी निगरानी की जा सके।

दुर्ग पुलिस ने वारंटियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान में जिले के सभी थानों के साथ-साथ एसीसीयू की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और वारंटियों की खोजबीन व गिरफ्तारी की कार्यवाही को सफल बनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button