ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता का संदेश

संवाददाता ब्यूरो चीफ जमीर खान बालोद की रिपोर्ट//

बालोद, छत्तीसगढ़, 26 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालोद विकासखंड के ग्राम सिवनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, अनाज, हरी सब्जियों और फलों को आकर्षक रंगोली के रूप में सजाकर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन सहित विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन की जांच सहित अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, टीकाकरण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप अतिथियों और स्थानीय महिलाओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

ग्राम सिवनी की निवासी हुनेश्वरी सिन्हा और वर्षा बोदेलकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ के आयोजन से बच्चों की बेहतर देखरेख, संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य जांच की जानकारी एवं सुविधा मिली है। उन्होंने इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ उन्हें जागरूक करना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button