ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

स्काउटिंग के हीरक जयंती पर निकली पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता साइकिल रैली

दुर्ग  | भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देशानुसार तथा राज्य उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा,जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव व जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में 1 मई 2025 को स्काउट गाइड के 75वीं वर्षगाँठ हीरक जयंती के अवसर पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु जागरूकता संदेश साइकिल रैली स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जिला संघ दुर्ग के पदाधिकारियों, स्काउटर – गाइडर द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम हमले में शहीद हुए देश के नागरिकों को मौन धारण कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरस्वती गिरिया एवं प्रभारी लिंक अधिकारी तनवीर अकील, दुर्ग जिला साइकिलिंग संघ सचिव देवप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष शशांक देशमुख, साइक्लिंग कोच प्रतीक मनोध्या द्वारा रैली को संबोधित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली के दौरान स्काउट- गाइड, रोवर – रेंजर एवं स्काउटर- गाइडर प्रतिभागियों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण का नारा लगा कर अपना संदेश जन जन तक पहुंचाया।

साइकिल संदेश रैली कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए आदर्श कन्या विद्यालय, विश्वदीप स्कूल, सेंट्रल जेल, खालसा स्कूल, मालवीय नगर चौक, बस स्टैंड होते हुए कार्यालय जिला स्काउट्स एवं गाइड्स में समाप्त हुई । इस कार्यक्रम में आदर्श कन्या उ. मा. विद्यालय, दुर्ग पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी उ. मा. विद्यालय, शा. हाई स्कूल सिकोलाभाटा, सनशाइन उ. मा. विद्यालय, दा. र. प्र. रा. उ. मा. विद्यालय, तिलक कन्या उ. मा. विद्यालय, शा. विद्यालय कसारीडीह, सेजस दीपक नगर, शा. उ. मा. विद्यालय मरोदा टैंक, महावीर जैन उ. मा. विद्यालय दुर्ग, सुभाष ओपन रोवर क्रू इत्यादि|

स्कूल के स्काउट गाइड रोवर – रेंजर तथा दुर्ग जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के साइक्लिस्ट सम्मिलित हुए । इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट बालक दास रावत, जिला संगठन आयुक्त गाइड अमिता हरमुख, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्का. नीरज साहू, विकासखंड सचिव धमधा देवेंद्र कुमार देवांगन, स्काउटर अनिल कुमार साहू, जितेंद्र चंदन लोमन साहू, गाइडर – मृदुलाशरण, पार्वती साहू, पूजा गोस्वामी, भारती देवी गुप्ता, अमृत राव, कार्यालय सहायक नंदु यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button