ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई और शुभकामनाएँ

दुर्ग | शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है।

उन्होंने आगे कहा, “होली हमें यह सिखाती है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूती से स्थापित करने का संदेश देता है।”

विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग सहित प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द्र और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

विधायक निवास में होली मिलन कार्यक्रम
विधायक गजेन्द्र यादव के निज निवास विद्युत नगर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ता अत्यधिक उत्साहित हैं और पूरे जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यकर्त्ताओं की टोली अपनी-अपनी टीम बनाकर होली मिलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयारियों में लगी हुई है। इस मौके पर नगाड़े की थाप और रंगों की फुहार के साथ होली मिलन का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button