ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने एवं इस अवैध कारोबार में संलग्न आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु जिले में अवैध शराब का विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया ।

मोहन नगर क्षेत्रान्तर्गत धमधा रोड, सब्जी दुर्ग एवं एफसीआई गोदाम बरगद पेड़़ चबुतरा के पास अवैध शराब बिक्री हेतु रखे जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम व्दारा दबिश दी जाकर सब्जी मण्डी से आरोपी हरिदर्शन 36 वर्ष के कब्जे से 86 पौवा शराब एवं नगदी कुल 9120/- रूपये जप्त कर थाना मोहन नगर के अप.क्र.- 234/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है ।

एफसीआई गोदाम के पास दबिश दी जाकर आरोपी राहुल दास मानिकपुरी के कब्जे से 87 पौवा शराब एवं नगदी रकम जुमला 8920/- रूपये जप्त कर, थाना मोहन नगर के अप.क्र.- 235/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

रानीतराई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घोरारी के सार्वजनिक शौचालय के पास आरोपी हिम्मत लाल बंजारे उम्र 45 वर्ष को प्लास्टिक के जरिकेन में भरे 10 लीटर कच्ची शराब एवं नाला के किनारे ओम प्रकाश मारकण्डे व्दारा प्लास्टिक के जरिकेन में भरे 10 लीटर कच्ची शराब लेकर पैदल परिवहन करते पकड़ा गया । आरोपियों से कुल 20 लीटर कच्ची शराब कीमती 4000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना रानीतराई में क्रमशः *अप.क्र.-36/25, 37/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

नंदिनी नगर में धूलेश्वर पटेल 58 वर्ष धंधा को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से 29 पौवा शराब कीमती 2800 रुपए बरामद कर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 114/ 25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई । इसी प्रकार आरोपी द्वारिका साहू उम्र 58 वर्ष ध धमधा के कब्जे से 21 पौवा शराब कीमती 2310 रुपए एवं भूषण साहू 32 वर्ष नंदिनी नगर के कब्जे से 16 पौवा शराब कीमती 1760 रुपए की बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 116/25 117/ 25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जाएगी ।

गिरफ्तार आरोपी –

1- हरिदर्शन 36 वर्ष, सिकोला भाठा, मोहन नगर
2- राहुल दास मानिकपुरी, 34 वर्ष उरला, मोहन नगर
3- हिम्मत लाल बंजारे, 45 वर्ष, घोरारी, रानीतराई
4- ओम प्रकाश मारकण्डे, 31 वर्ष, घोरारी, रानीतराई
5- दुलेश्वर पटेल 58 वर्ष धमधा
6- द्वारिका साहू 58 वर्ष धमधा
7- भूषण साहू 32 वर्ष नंदिनी नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button