ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
बिलासपुर

प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट: चैतन्य बघेल की ओर से कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

बिलासपुर। भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे याचिकाकर्ता चैतन्य बघेल की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अपना पक्ष रखा और इस मामले में गूगल आईडी और पासवर्ड को लेकर बहस की. इस दौरान कपिल सिब्बल ने पुलिस द्वारा चैतन्य बघेल से उसकी गूगल आईडी और पासवर्ड मांगे जाने का विरोध किया है. वहीं मुख्य न्यायाधीश ने भी उनकी इस पर सहमति जताते हुए इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन माना है.

बता दें कि इस मामले में बीते सितंबर महीने में चैतन्य बघेल से भी पूछताछ की गई थी. इस मामले में 9 लोग आरोपी हैं. इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है. इस मामले की आगामी सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।

19 जुलाई को प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद रीवा से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. ऑनर किलिंग कराने वाले प्रवीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार, शिवम मिश्रा के अलावा घटना को अंजाम देने वाले 3 अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

इस हाईप्रोफाइल मामले में प्रोफेसर शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स में एयर एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया था. पुलिस ने प्रोफेसर की गम्भीर हालत को देखते हुए उनका मरणासन्न बयान भी दर्ज किया था. हालांकि 12 दिनों तक आईसीयू में इलाज के बाद प्रोफेसर की जान बच गई. उन्हें 20 फ्रैक्चर आए थे और अब उनका इलाज दिल्ली के वेदांता अस्पताल में चल रहा है. जल्द ही उन्हें छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है और पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है.

हाईप्रोफाइल मामला और कॉलेज के अन्य प्रोफेसरों और छात्रों के बयान के बाद पुलिस ने अब इस मामले में उच्च स्तर की जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है. पुलिस विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों के भारत के ही अन्य राज्यों में छिपे होने की आशंका जताते हुए तीन राज्यों में पुलिस टीम भेजी गई है. ये टीमें कांग्रेस शासित राज्यों में भेजी गई है.

वहीं प्रदेश भर में चर्चा है कि यह मामला प्रदेश की बड़े राजनीतिक दल के प्रमुख नेता के परिवार से जुड़ा है. क्योंकि प्रवीर शर्मा उस परिवार के भिलाई 3 स्थित बिल्डिंग, रियल स्टेट का काम संभालता है. इन तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button