ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
राज्य

तीसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, पिछले मैच की नाकामी से उबरने की चुनौती

नईदिल्ली । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज 13 नवम्बर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। रविवार यानी 10 नवंबर को खेले गए मैच में मेजबानों ने सूर्यकुमार यादव की टीम तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। अब भारतीय टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी।

तीसरे टी20 मैच में फैंस को भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पिछले मैच में पूरी टीम नाकाम रही थी। भारत की चिंता का सबब उसके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म भी है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच भी गकेबरहा की पिच की ही तरह तेज और उछाल भरी है।

दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया था और भारतीय टीम छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी थी। शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा लगातार नाकाम रहे हैं और इससे पहले कि टीम प्रबंधन संयोजन में बदलाव की सोचे, उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी।
सैमसन को करनी होगी वापसी
सीनियर बल्लेबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यकुमार और रिंकू लय में नहीं है जबकि पांड्या ने दूसरे मैच में 39 रन बनाने के लिए 45 गेंदें खेल डाली। उन्हें पहला चौका जड़ने के लिए 28 गेंद तक इंतजार करना पड़ा। इन तीनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जबकि सैमसन को पिछले मैच की नाकामी भुलाकर बड़ी पारी खेलनी होगी।
वरुण और रवि से घातक गेंदबाजी की उम्मीद
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डरबन में 25 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन दूसरे मैच में 41 रन दे डाले और एक ही विकेट मिला। उन्होंने तीसरे और चौथे ओवर में 28 रन दे डाले जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने चार चौके लगाए। उन्हें भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा वरना यश दयाल या विशक विजयकुमार को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। वे इस प्रवाह को कायम रखना चाहेंगे।
अनुभवियों को संभालनी होगी जिम्मेदारी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम, डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन अपनी ख्याति के अनुरूप नहीं खेल पाए हैं ।स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी ने दूसरे मैच में टीम को जीत दिलाई। अब अनुभवी बल्लेबाजों को जिम्मेदारी संभालनी होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है…
भारत: 
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, विजय कुमार विशक, अर्शदीप सिंह। 

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रियान रिकल्टन, रीजा हैंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को येनसेन, आंदिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोम्जी पीटर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button