ब्रेकिंग
गरीबों के घर के पैसे में गड़बड़ी का आरोप, पीएम आवास हितग्राहियों ने मांगी जांच अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़दुर्ग

एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एकतरफा प्रेम में हत्या करने वाले आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू (24) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती द्वारा बातचीत से इंकार किए जाने से नाराज होकर पूर्व नियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मृतिका की रूममेट ने उसके परिजनों को सूचना दी कि खुशी साहू अपने किराये के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी है। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 285/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसीसीयू (ACCU) टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 11 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले से बनाई थी हत्या की योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। युवती द्वारा उससे बातचीत करने से इंकार किए जाने पर उसने हत्या की योजना बनाई। वह रायपुर से भिलाई धारदार हथियार लेकर पहुंचा था। पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए उसने दो शर्ट पहन रखी थीं तथा पैंट के अंदर बरमूडा भी पहन रखा था।

कमरे में दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने पहले युवती का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए कपड़े और जूते नदी में फेंककर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की।

हथियार और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले के त्वरित खुलासे में थाना वैशाली नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं के प्रति हिंसा या उत्पीड़न की किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button