ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संदेश

दुर्ग। 10 मार्च/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जिला चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। महापौर ने अपने नगर निगम स्थित चेम्बर में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला चिकित्सालय से जुड़े नर्सिंग स्टाफ को हेलमेट भेंट कर उनका सम्मान किया और सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जिला अस्पताल की नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं।

 

चाहे दिन हो या रात, हर परिस्थिति में नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल करते हुए समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। महापौर ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी है और उनकी मेहनत से ही मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाता है।

उन्होंने हेलमेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। इससे दुर्घटना की स्थिति में जान बचाई जा सकती है।इस अवसर पर एमआईसी शेखर चंद्रकार, सावित्री दमाहे,सविता साहू सहित आदि मौजूद रहें।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ में प्रेमा पाल, मंजू राय, अजय नायक, सत्येन्द्र गुप्ता एवं पुष्पा बाँधे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महापौर की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button