ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़दुर्ग

छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

दुर्ग। राष्ट्रीय छात्र संघ भारत (एनएसयूआई) के दुर्ग शहर अध्यक्ष वरुण केवलतानी के निर्देशानुसार सुराणा कॉलेज एनएसयूआई अध्यक्ष अमान अशरफी के नेतृत्व में आज सुराणा कॉलेज में व्याप्त छात्र समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज करते हुए प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान अमान अशरफी ने कहा कि कॉलेज परिसर में लगातार बाहरी लोगों का आना-जाना गंभीर सुरक्षा समस्या बन चुका है, जिससे छात्र-छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। इसके साथ ही कॉलेज में स्वच्छता की कमी, पीने के पानी की उचित व्यवस्था का अभाव, छात्रों से अनावश्यक शुल्क वसूली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है।

अमान अशरफी ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार छात्रों द्वारा मौखिक रूप से शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज प्रबंधन जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो एनएसयूआई छात्र हित में बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी कॉलेज की प्राचार्य छुट्टी पर थीं, जिसके कारण प्राचार्य के नाम ज्ञापन कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक को सौंपा गया। संगठन की ओर से कॉलेज प्रबंधन को 3 दिवस का समय दिया गया है कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाए।

अमान अशरफी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो एनएसयूआई द्वारा कॉलेज में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

इस दौरान मुख्य रूप से निखिल शर्मा, अमर मंडल, पार्थो चटर्जी, ऋषभ देवांगन, रूप कुमार सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button