ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

सुपेला में फटाखे फोड़ने को लेकर विवाद, युवक पर धारदार चाकू और कटर से हमला

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के सुपेला क्षेत्र में सोमवार को तीन आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति और उसके दोस्त पर चाकू और कटर से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे हमले में उपयोग किए गए धारदार चाकू, कटर और डंडा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर निवासी प्रार्थी लवकेश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह 4 नवंबर 2024 की रात लगभग 9 बजे अपने दोस्त गोकुल ढीमर के साथ इंदिरा नगर सुपेला में बातचीत कर रहा था। इसी दौरान, कुछ समय पहले दीपावली पर फटाखा फोड़ने को लेकर हुए एक विवाद के चलते आरोपी धरमा राव, शेखर यादव और अरमान वासनिक ने मिलकर गोकुल पर चाकू और डंडे से हमला किया। जब प्रार्थी ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उसे भी शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया।

इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी धरमा राव और शेखर यादव से पूछताछ की, और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में इस्तेमाल चाकू और डंडा पुलिस को सौंपा। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था, जिसके खिलाफ भी उचित कानूनी कार्यवाही की गई। तीनों आरोपियों को आज 5 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक दीपक सिंह चैहान, सउनि राजेश सिंह, दिनेश सिंह, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, रामनारायण यदु, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेंद्र गिरी, राजू राणा और दुर्गेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

धरमा राव – उम्र 20 साल, निवासी इंदिरा नगर सुपेला

शेखर यादव – उम्र 18 साल, निवासी इंदिरा नगर सुपेला

विधि से संघर्षरत बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button