ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

अवैध अप्रवासियों, बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की चेकिंग

दुर्ग | प्रातः थाना छावनी के शारदा पारा, खुर्सीपार के के.एल.सी. एवं जोन-3 में किराए से निवास करने वाले व्यक्तियों एवं बिना सूचना के रह रहे अवैध अप्रवासियों की जांच की गयी ।

शारदापारा छावनी में सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में लगभग 200 व्यक्तियों की इनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल, किशनगंज बिहार, झारखण्ड से आकर लोग किराए का मकान लेकर रहना पाया गया। जांच के उपरांत 70व्यक्तियों के फिंगर प्रिण्ट लिए गए ।
*
के.एल.सी. खुर्सीपार में हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी एवं जोन-3, खुर्सीपार में श्री हेम प्रकाश नायक, उप अधीक्षक के नेतृत्व में 389 नागरिकों की, इनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी । जांच के उपरांत 74 व्यक्तियों के फिंगर प्रिण्ट लिए गए ।

बाहरी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग एवं अवैध अप्रवासी नागरिक जो अपनी पहचान छिपाकर किराए का मकान लेकर निवास कर रहे हैं तथा औद्योगिक इकाईयों, भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों की पहचान हेतु इनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र आदि चेक किए गए, कॉस वेरिफिकेशन किया गया, कुल 589 व्यक्तियों की जांच कर 144 व्यक्तियों के फिंगर प्रिण्ट लिए गए ।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, किराएदार फार्म नजदीकी थाना/चौकी से प्राप्त कर किराएदार का पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों (आधार कार्ड/वोटर आईडी / पहचान पत्र/राशनकार्ड) के साथ संबंधित थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें । जानकारी नहीं दिए जाने की स्थिति में एवं किराएदार की किसी भी मामलें में संलिप्तता पाए जाने पर किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button