ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश

दुर्ग| कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में यातायात सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।  सिंह ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सर्विस रोड और यातायात सुधार के लिए कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देशित किया कि झरोखा बोगदा पुलिया से डी-मार्ट और आरोग्यम हॉस्पिटल से झरोखा बोगदा पुलिया तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण करने को कहा, जिससे आम नागरिकों को व्यवसायिक संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा हो। इसके अलावा अंजोरा बायपास से नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक तक दो स्थानों पर स्पीड वॉयलेशन डिवाइस कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित ब्लैक और ग्रे स्पॉट्स पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि कुछ स्थानों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। प्रियदर्शनीय परिसर, साक्षरता चौक, खुर्सीपार, जी.आर.पी. कटिंग और मजार कटिंग में क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को व्यक्तिगत रूचि लेकर आवश्यक त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अन्य सुधार कार्य-रॉयल खालसा, ज्योति कटिंग, जनता स्कूल और सिरसा गेट पर रोड मार्किंग और कैट्स आई लगाने, नगर पालिक निगम चरोदा भिलाई को सिरसा गांव की ओर मोड़ पर फ्री लेफ्ट टर्न बनाने को कहा गया। इंदिरा मार्केट में वैकल्पिक पार्किंग की सुविधा के लिए संगम प्रेस के पास स्थित शासकीय ज़मीन को चिन्हित कर वहां के दो कण्डम क्वार्टर तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में आबकारी विभाग ने जानकारी दी कि पोटिया चौक और अंजोरा में संचालित शराब दुकानों को मुख्य मार्ग से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।

बैठक में एडीएम  अरविंद एक्का, सीईओ जिला पंचायत  बजरंग दुबे, नगर निगम आयुक्त दुर्ग  सुमित अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त रिसाली मती मोनिका शर्मा, नगर निगम आयुक्त भिलाई  राजीव पाण्डेय, चरोदा नगर निगम आयुक्त  दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर  हरवंश मिरी, एसडीएम  सोनल डेविड,  उत्तम धु्रव,  लवकेश धु्रव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  एस.एल.लकडा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सदानंद विंदराज, यातायात विभाग, पुलिस विभाग एएसपी ऋचा मिश्रा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button