ब्रेकिंग
दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव...
दुर्ग

अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, एफआईआर की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

दुर्ग। आज दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर एक विशेष आंदोलन का गवाह बना, जब सर्व ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सदस्य एकत्र होकर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

समाज का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने हाल ही में दिए गए एक बयान में ब्राह्मण समुदाय के प्रति अमर्यादित, आपत्तिजनक और घृणास्पद भाषा का प्रयोग किया है, जिससे समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। ज्ञापन में समाज ने कहा कि अनुराग कश्यप जैसे लोकप्रिय और सार्वजनिक व्यक्ति को इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना और जातिवादी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भारत जैसे बहु-जातीय और विविधतापूर्ण समाज में इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुंचाती है, तथा इससे समाज में वैमनस्यता फैल सकती है। ब्राह्मण समाज ने मांग की कि इस गंभीर प्रकरण में अनुराग कश्यप के खिलाफ त्वरित एफआईआर दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की असंवेदनशीलता दिखाने से पूर्व सौ बार सोचे।

ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। प्रमुख रूप से
शशिकांत तिवारी (राष्ट्रीय महासचिव),
सुरेंद्र शर्मा (संभागीय अध्यक्ष),
सुमित शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष),
राकेश कुमार शुक्ला (प्रदेश सचिव),
नविता शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मंच),
तथा दीपक मिश्रा, हेमंत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी, राकेश दुबे, मंजरी दुबे, प्रीति बेहरा, मृदुला शुक्ला, अजय शर्मा, प्रीति राहुल दुबे, ज्योति शर्मा, शुभम दुबे, विजय शर्मा, नरेश चौरे, राजेश शर्मा, रुपेश शर्मा, अभिषेक अवस्थी, देवेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल शुक्ला, जीत दुबे, लक्ष्मी नारायण दुबे, चंद्रशेखर पांडे, सुनील मिश्रा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण समाज ने यह स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button