ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

सीएसपी ऑफिस में आईजी का औचक निरिक्षण, अधिकारियों में हड़कंप

दुर्ग-भिलाई।  दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित गंभीर अपराधों और शिकायतों की सूक्ष्मता से जांच की और त्वरित निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में गर्ग ने रोजनामचा एंट्री को समय पर वरिष्ठ कार्यालयों में न भेजने वाले थाना प्रभारियों को फटकार लगाई और उन्हें सुधारने के लिए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, उन्होंने असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और आदतन अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए और उनकी लगातार चेकिंग करने का आदेश दिया। गर्ग ने यह भी कहा कि इन तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के दौरान गर्ग ने महत्वपूर्ण रजिस्टरों, जैसे अपराध डायजेस्ट, मर्ग रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, केस डायरी मूवमेंट और परवाना रजिस्टर आदि की जांच की।

साथ ही, उन्होंने कार्यालयों में वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों का पालन समय पर सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल और अन्य थाना प्रभारियों के अलावा, छावनी अनुविभाग के अधिकारी, स्टेनो श्रीनिवास राव, उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक हेमंत त्रिपाठी और पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत शुक्ला भी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button