ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा: 80 बोरी गुटखा और 40 लाख रुपये का सामान जप्त

भिलाई |  उमदा में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था इसी बीच दिनांक 02.10.2024 को पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली | अवैध रूप से गुटखा का निर्माण कर जिसे एक जिले से दूसरे जिले भेजा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने थाना प्रभारी पुरानी मिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, और थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पांडेय के साथ मिलकर मौके पर छापेमारी की। इस दौरान, कुछ लोग अवैध रूप से गुटखा का निर्माण और भंडारण कर रहे थे, तथा उसे बाजार में बेचने के लिए वाहन में लोड कर रहे थे।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो वाहन भी जब्त किए गए। गुटखा निर्माण के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन में 60 बोरी गुटखा और 20 बोरी गुटखा अलग से बरामद किया, जिसे लोड करने की तैयारी की जा रही थी।

आरोपियों द्वारा फिल्मी स्टाइल में गुटखा को मुर्रा और मिर्च की बोरी के नीचे छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि भजन कैवर्थ और राजेन्द्र पण्डा इस गुटखा के निर्माण की देखरेख कर रहे थे, जबकि साजिद खान इस कंपनी का संचालन कर रहा था। पुलिस ने गुटखा सिलिंग करने की मशीन, रैपर, तम्बाखू, सुपारी, कत्था, और पैकिंग झिल्ली भी जब्त की है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

  1. शिव कुमार (34) – ग्राम भदुन्ना, थाना साह, जिला कानपुर (उ.प्र.)
  2. राकेश केवट (18) – ग्राम महुआ टोला, जिला शहडोल (म.प्र.)
  3. टिकेश्वर पटेल (22) – ग्राम पनियाजो, थाना बोडतालाब, जिला राजनांदगांव
  4. राजकुमार (22) – ग्राम महुआ टोला, थाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  5. विपिन केवट (19) – ग्राम महुआ टोला, थाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  6. शितल (22) – ग्राम मसुल, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव
  7. शुभेलाल बैगा (34) – ग्राम महुआ टोला, थाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  8. संदीप कुमार पाल (22) – ग्राम महुआ टोला, थाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  9. लवकेश केवट (18) – ग्राम महुआ टोला, चाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  10. पुरन सिंह (19) – ग्राम महुआ टोला, थाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  11. शिब्बू केवट (18) – ग्राम महुआ टोला, थाना सिधी, जिला शहडोल (म.प्र.)
  12. मोह. बिसमिल्लाह (43) – मिलन चौक, संतोषी पारा, केम्प 02 छावनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button